भतीजे ने चाचा पर झोंका फायर, घायल

जासं जमानियां (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में रविवार को खेत पर ट्रैक्टर-ट्राली ले जाने को लेकर उपजे विवाद में भतीजा ने चाचा पर लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया छर्रा दाहिने हाथ की हथेली पर लगने से वह घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 29 Dec 2019 06:42 PM (IST)
भतीजे ने चाचा पर झोंका फायर, घायल
भतीजे ने चाचा पर झोंका फायर, घायल

जासं, जमानियां (गाजीपुर) : कोतवाली क्षेत्र के प्रह्लादपुर गांव में रविवार को खेत में ट्रैक्टर-ट्राली ले जाने को लेकर उपजे विवाद में भतीजा ने चाचा पर लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया, छर्रा दाहिने हाथ की हथेली पर लगने से वह घायल हो गए। वारदात के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पीएचसी भेजा, जहां डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपित को उसके घर से पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है।

गांव निवासी प्रेम नारायन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह अपने खेत से धान की ढुलाई के लिए ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उनका भतीजा राम सिंह उर्फ संतोष पहुंचकर ट्रैक्टर खेत में ले जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष घर पहुंचे, जहां फिर विवाद शुरू हो गया। तभी आरोपित राम सिंह अपने मकान की छत पर चढ़ गया व लाइसेंसी बंदूक से चाचा प्रेम नारायन सिंह पर फायर झोंक दिया, जिससे छर्रा उनके दाहिने हाथ की हथेली पर जा लगी। वहीं फायरिग की आवाज सुनकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर कोतवाली आई व मामले की जांच शुरू कर दी।

-

खेत में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर राम सिंह उर्फ संतोष सिंह को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ मामले की छानबीन भी की जा रही है।

-राजीव कुमार सिंह, कोतवाल

chat bot
आपका साथी