राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की जिला कार्यकारिणी घोषित

राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की नगर के महुआबाग में रविवार को ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 06:22 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 06:22 PM (IST)
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की जिला कार्यकारिणी घोषित
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की जिला कार्यकारिणी घोषित

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की नगर के महुआबाग में रविवार को हुई बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित पांडेय का अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के निचले स्तर के लोगों को सबल बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें गणेश तिवारी, आशुतोष पांडेय, विकास चौबे, सौरभ उपाध्याय, अरविद तिवारी उपाध्यक्ष, रंजन तिवारी महामंत्री, अमित पांडेय, नीतीश दुबे, अभिषेक तिवारी, निशांत तिवारी, पीयूषकांत पांडेय मंत्री, बृजेश पांडेय कोषाध्यक्ष, दीपक तिवारी सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए। अमित मोहन पांडेय को सदस्यता अभियान का प्रमुख और प्रेम मिश्रा को परशुराम जयंती समारोह का प्रमुख सर्वसम्मति से घोषित किया गया। कृष्णा उपाध्याय, रोहन तिवारी, संजय पांडेय, अंशु पांडेय, अतुल पांडेय, सुधाकर पांडेय आदि थे। संचालन महामंत्री रंजन तिवारी ने किया।

chat bot
आपका साथी