किशोरी संग दुराचार, आरोपित गिरफ्तार

नगसर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम गेंहू की कटाई करने गई किशोरी संग गांव के ही युवक ने दुराचार किया। वह खून से लथपथ हो गई तो उसे छोड़कर भाग निकला। बाद में परिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:21 AM (IST)
किशोरी संग दुराचार, आरोपित गिरफ्तार
किशोरी संग दुराचार, आरोपित गिरफ्तार

जासं, जमानियां (गाजीपुर) : नगसर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम गेहूं की कटाई करने गई किशोरी संग गांव के ही युवक ने दुराचार किया। वह खून से लथपथ हो गई तो उसे छोड़कर भाग निकला। बाद में परिवार के लोग पहुंचे और जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर परिजन वाराणसी लेकर चले गए। इधर, मामले की गंभीरता को समझाते हुए पुलिस ने रात के पहर ही आरोपित विक्की पांडेय को गिरफ्तार कर अगले दिन जेल भेज दिया।

किशोरी अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। शाम को वह गेहूं की कटाई करने जा रही थी कि पहले से ही घात लगाकर बैठा युवक उसे दबोच लिया और मुंह काला किया। थानाध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी