रिटायर्ड हवलदार के घर से 75 हजार नगदी सहित आभूषण उड़ाए

गाजीपुर सुहवल थाना क्षेत्र के बवाड़ा निवासी रिटायर्ड सीआरपीएफ हवलदार सुभाषचन्द्र सिंह के घर का खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने 75 हजार नगदी समेत तीन लाख के गहने पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 05:35 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 05:35 PM (IST)
रिटायर्ड हवलदार के घर से 75 हजार नगदी सहित आभूषण उड़ाए
रिटायर्ड हवलदार के घर से 75 हजार नगदी सहित आभूषण उड़ाए

फोटो : 8सी। जागरण संवाददाता, गाजीपुर : सुहवल थाना क्षेत्र के बवाड़ा निवासी रिटायर्ड सीआरपीएफ हवलदार सुभाषचन्द्र सिंह के घर का खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने 75 हजार नगदी समेत तीन लाख के गहने पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

सुभाषचन्द्र सिंह के घर पटकनियां-बवाडा प्रमुख मार्ग पर है। घर के पिछले हिस्से का अज्ञात चोरों ने खिड़की को तोड़कर कमरें में प्रवेश कर गए। इसमें रखे गोदरेज की अलमारी तोड़कर उसमें चार ब्रीफकेस में रखे करीब तीन  लाख के बेशकीमती आभूषण, साड़ी,  कागजात सहित  लाकर तोड़ उसमें रखा करीब 75  हजार नगदी लेकर चंपत हो गए। ब्रीफकेस आदि को मकान से दूर खेत में फेंक फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। छानबीन की हा रही है। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी