मनोज सिन्हा ने बाढ़ पीड़ितों का जाना दर्द

पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर पीड़ितों का दर्द जाना। जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज में एकत्र बाढ़

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 08:47 PM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 08:47 PM (IST)
मनोज सिन्हा ने बाढ़ पीड़ितों का जाना दर्द
मनोज सिन्हा ने बाढ़ पीड़ितों का जाना दर्द

जासं, शादियाबाद (गाजीपुर) : पूर्व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर पीड़ितों का दर्द जाना। जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज में एकत्र बाढ़ पीड़ितों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। शासन स्तर से मिली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि अधिकारियों से वार्ता कर शासन स्तर से मिलने वाली सभी सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, ओंकार सिंह, खरबू चौहान, विजय कसोधन आदि थे।

chat bot
आपका साथी