सड़क सुरक्षा सप्ताह पर आधा दर्जन पुलिसकर्मियों का चालान

जागरण संवाददाता गाजीपुर परिवहन विभाग की ओर से गुरुवार से 28 जुलाई तक सड़क सुरक्षा सप्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:16 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:16 PM (IST)
सड़क सुरक्षा सप्ताह पर आधा दर्जन पुलिसकर्मियों का चालान
सड़क सुरक्षा सप्ताह पर आधा दर्जन पुलिसकर्मियों का चालान

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : परिवहन विभाग की ओर से गुरुवार से 28 जुलाई तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है। इसमें लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के साथ ही नियमों का अनुपालन करने का आह्वान किया जा रहा है।

यातायात प्रभारी अजय कसाना ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में बिना नम्बर प्लेट के वाहनों के खिलाफ सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान कुल छह पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए। उन्हें चेताया गया कि शीघ्र नम्बर प्लेट लगवा लें, अन्यथा दोबारा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लंका बस स्टैंड पर यातायात पुलिस व परिवहन अधिकारियों ने यातायात जागरूकता गोष्टी का आयोजन किया गया। इसमें सभी बस, चालक, कंडक्टर व खलासी को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही पालन करने का आह्वान किया गया। इसके बाद लंका आने वाले सभी राहगीरों को पंफलेट बांटा गया। यातायात प्रभारी अजय कसाना ने आह्वान किया कि नियमों का पालन कराने में यातायात पुलिस का सहयोग करें। वाहन चलाते समय नियमों, चिन्हों एवं संकेतों का प्रयोग करें, बाइक पर हेलमेट अवश्य लगाएं, चार पहिया चलाते समय सीटबेल्ट लगाएं, काली फिल्म, हूटर का प्रयोग ना करें, वाहन चलाते समय 10 मीटर की दूरी अवश्य रखें, लाइसेंस होना अति आवश्यक है। आरआइ संतोष पटेल, यात्री कर अधिकारी मनोज कुमार आदि रहे।

-----

- 28 जुलाई तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। नगर के विभिन्न मार्गों पर चेकिग भी की जा रही है। बिना नम्बर प्लेट की जो भी बाइकें दौड़ती मिलेंगी, उसका चालान करते हुए अन्य कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का जो भी उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ अवश्यक कार्रवाई होगी, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यो ना हों।

- अजय कसाना, यातायात प्रभारी।

chat bot
आपका साथी