सांकेतिक हड़ताल करेंगे कोटेदार

जागरण संवाददाता सैदपुर (गाजीपुर) फेयर प्राइज शाप डीलर एसोसिएशन की शनिवार को देवकली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 06:15 PM (IST)
सांकेतिक हड़ताल करेंगे कोटेदार
सांकेतिक हड़ताल करेंगे कोटेदार

जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर) : फेयर प्राइज शाप डीलर एसोसिएशन की शनिवार को देवकली में हुई बैठक में कमीशन दर में वृद्धि न किए जाने पर आक्रोश जताया गया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि वर्तमान कमीशन दर में परिवार का भरण पोषण कर पाना कोटेदारों के लिए मुश्किल हो गया है। कमीशन बढ़ाने की मांग कोटेदार वर्षों से कर रहे हैं लेकिन अब तक सुधि नहीं ली जा रही है। इसके विरोध में कोटेदार पांच अप्रैल को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे और वितरण कार्य का विरोध करेंगे। छह अप्रैल से कोटेदार काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए वितरण कार्य करेंगे। कमलेश पांडेय, पंकज सिंह, राजेश कुमार, अमित यादव, रामकरन सिंह यादव, चंद्रभान सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी