हर घर के आगे सोख्ता बनाने का निर्देश

मनिहारी (गाजीपुर) स्थानीय क्षेत्र के ग्राम इन्द्रपुर छीड़ी में बर्षो से पिच रोड पर नाबदान का पानी जमा होने के कारण पैदल और दो पहिया वाहनों का आवागमन दुश्वार हो गया था। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने रविवार को निरीक्षण के बाद ग्राम प्रधान अवधेश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jun 2019 04:37 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2019 04:37 PM (IST)
हर घर के आगे सोख्ता बनाने का निर्देश
हर घर के आगे सोख्ता बनाने का निर्देश

जासं, मनिहारी (गाजीपुर) : स्थानीय क्षेत्र के ग्राम इन्द्रपुर छीड़ी में बर्षों से पिच रोड पर नाबदान का  पानी जमा होने के कारण पैदल और दो पहिया वाहनों का आवागमन दुश्वार हो गया था। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने रविवार को निरीक्षण के बाद ग्राम प्रधान अवधेश यादव एवं ग्राम पंचायत सचिव को हर घर के सामने छोटा सोख्ता बनाने का निर्देश दिया।

सड़क पर घरों के नाबदान का पानी जमा होने की शिकायत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया से की। इसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद डीपीआरओ ने निर्णय लिया कि पिच रोड के बगल में स्थित सरकारी भूमि पर बड़ा सोख्ता बनाया जाएगा और सभी छोटे-छोटे सोख्ता को बड़ा सोख्ता के जोड़ा जाएगा। उसके निर्माण का खर्च ग्राम पंचायत को दिया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र नाथ सिंह, ग्राम प्रधान अवधेश यादव, मनोज सिंह, सतेंद्र सिंह, छेदी सिंह आदि थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी