किसानों की कमर तोड़ रही महंगाई

जासं गाजीपुर जनवादी पार्टी (सोशसिस्ट) का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को जिला पंचायत सभागार में हुआ। जिसमे मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान ने आज देश विषय परिस्थितियों से गुजर रहा है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। किसान महंगाई और नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं। आरोप लगया कि प्रधानमंत्री की कृपा केवल चुनिदा उद्योगपतियों पर बरस रही है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 05:41 PM (IST)
किसानों की कमर तोड़ रही महंगाई
किसानों की कमर तोड़ रही महंगाई

जासं, गाजीपुर : जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को जिला पंचायत सभागार में हुआ। मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय सिंह चौहान ने कहा कि आज देश विषय परिस्थितियों से गुजर रहा है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। किसान महंगाई और नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री  की कृपा केवल चुनिदा उद्योगपतियों पर बरस रही है। नौजवानों और किसानों को केवल लालीपाप  दिया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि  कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमकार चौहान ने कहा कि गरीबों, किसानों, पिछड़ों एवं दलितों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ संघर्ष जारी है। पार्टी कार्यकर्ता जुल्म के खिलाफ मुखर होकर आवाज बुलंद करें। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तैयार रहें। रामचरन चौहान, राजनाथ सिंह चौहान, समिदर चौहान, परशुराम, दलसिगार, नगीना, सुभाष, मुन्ना सिंह चौहान, गोपाल आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान व संचालन प्रधान रामाश्रय सिंह चौहान ने किया।

chat bot
आपका साथी