कासिमाबाद के उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री शुरू

जागरण संवाददाता कासिमाबाद (गाजीपुर) कासिमाबाद के नव सृजित उप निबंधक कार्यालय में मंगलवार।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Jan 2022 05:14 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jan 2022 05:14 PM (IST)
कासिमाबाद के उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री शुरू
कासिमाबाद के उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री शुरू

जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर) : कासिमाबाद के नव सृजित उप निबंधक कार्यालय में मंगलवार को रजिस्ट्रीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहली रजिस्ट्री गंगौली की शाकीला खातून की हुई। रजिस्ट्रीकर्ता को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर दस्तावेज नंबर एक प्रदान किया गया। उप निबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने पहली रजिस्ट्री करते हुए सभी को शुभकामना दी। सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रेमप्रकाश ने कहा कि आनलाइन रजिस्ट्रीकरण एक सुलभ और सुरक्षित प्रक्रिया है। ऐसा होने से अब फर्जी रूप से बैनामा और रजिस्ट्रीकरण पर अंकुश लगेगा। अधिवक्ता श्रवण कुमार यादव, उप निबंधक सदर वीरेंद्र कुमार, कनिष्ठ सहायक निबंधक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव आदि थे।

chat bot
आपका साथी