नहीं रहे जखनियां के पूर्व विधायक छेदी राम

जखनियां (गाजीपुर) पूर्व विधायक छेदी राम नहीं रहे। सोफीपुर गांव निवासी छेदी राम (

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 06:36 PM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 06:36 PM (IST)
नहीं रहे जखनियां के पूर्व विधायक छेदी राम
नहीं रहे जखनियां के पूर्व विधायक छेदी राम

जासं, जखनियां (गाजीपुर) : पूर्व विधायक छेदी राम नहीं रहे। सोफीपुर गांव निवासी छेदी राम (87) का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने पर इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय सैदपुर के पास उनका निधन हो गया। इसकी खबर लगते ही जिले में सांत्वना देने वालों का तांता लगा गया। उनके पैतृक निवास सोफीपुर में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। यह अपने पीछे चार लड़के व दो लड़कियां छोड़ गए हैं। पौत्र पिटू ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को जौहरगंज सैदपुर में किया जाएगा। छेदी राम का पूरा जीवन राजनीति में ही बीता। यह अपने गांव के आठ बार प्रधान भी रहे। 1985 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जखनियां विधानसभा के उपचुनाव में पहली बार लोकदल के टिकट पर भारी मतों से जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। 2002 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक रहे। राजनीति से उनका इतना लगाव था कि बुढ़ापे में भी घर बैठे लोगों से राजनीति की ही बात करते थे। उपजिलाधिकारी अभय मिश्रा व नायब तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, राजेश यादव, गोपाल यादव ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं सपा के पार्टी कार्यालय समता भवन पर शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन धारण कर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। पूर्व विधायक विजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा, अशोक कुमार बिद आदि रहे।

--------- समता भवन आएगा उनका पार्थिव शरीर

- दिवंगत पूर्व विधायक छेदी राम का पार्थिव शरीर गुरुवार को कचहरी स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन लाया जाएगा। यहां उनका पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद शवयात्रा सैदपुर के जौहरगंज स्थित श्मशानघाट पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी