सिपाही की तत्परता से बुझी गैस सिलेंडर में लगी आग

रेवतीपुर (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के एक मकान में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आ लग गई। इससे परिवार के सदस्यों व आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 06:14 AM (IST)
सिपाही की तत्परता से बुझी गैस सिलेंडर में लगी आग
सिपाही की तत्परता से बुझी गैस सिलेंडर में लगी आग

जासं, रेवतीपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के एक मकान में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में आ लग गई। इससे परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद पुलिस कर्मी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। सिपाही रोहित कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए गीला कंबल डालकर आग बुझाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

सुबह बसंती गुप्ता किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे परिवार के सदस्य शोर मचाते हुए मकान से बाहर निकल गए। देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। धधक रहे आग व सिलेंडर फटने के डर से कोई उसके पास नहीं जा रहा थे। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय थाने के पुलिस कर्मियों ने मौके से सभी को हटा दिया। वहीं पुलिस कर्मी रोहित सिंह ने घर वालों से कंबल लेकर उसे भींगा कर सिलेंडर पर फेंक कर आग को बुझाया। इसके ग्रामीणों ने जहां राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी