त्योहार को प्रेम व सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान

जासं गाजीपुर होली पर्व के मद्देनजर जिले के दो थाना परिसरों में सोमवार शांति समिति की बैठक हुई। त्योहार को प्रेम व सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया गया। इसके अलावा शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 06:32 PM (IST)
त्योहार को प्रेम व सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान
त्योहार को प्रेम व सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान

जासं, गाजीपुर : होली पर्व के मद्देनजर जिले के दो थाना परिसरों में सोमवार शांति समिति की बैठक हुई। त्योहार को प्रेम व सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया गया। इसके अलावा शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

बारा : गहमर थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह ने सभी समुदाय के लोगों के अलावा समाजसेवियों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर कोई अराजकतत्व अराजकता फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसआई भूपेंद्र सिंह, एसआई अभिषेख सिंह, ग्राम प्रधान पति दुर्गा चौरसिया, अमजद हुसैन, मुरली कुशवाहा, बिमलेश सिंह मौजूद रहे। दिलदारनगर : थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव कके नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें शराब का सेवन कर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उपनिरीक्षक अनिल पांडये, शब्बीर खां, तौकीर, सरफराज, भोलू, गोपाल वर्मा, सोनू गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी