महिलाओं के लिए मिसाल बनी जनाब फातिमा जहरा

गाजीपुर : विशेश्वरगंज स्थित छोटा इमामबाड़ा में रविवार को अय्यामे फातमिया के मौके पर मजलिस का आयोजन कर जनाब फातिमा जहरा को याद किया गया। इस मौके पर मौलाना ने मजलिस को खिताब फरमाते हुए रसूल (स.) की बेटी जनाब फातिमा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महिलाओं के लिए मिसाल बताया। इस दौरान नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Feb 2019 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 11:12 PM (IST)
महिलाओं के लिए मिसाल  बनी जनाब फातिमा जहरा
महिलाओं के लिए मिसाल बनी जनाब फातिमा जहरा

जासं, गाजीपुर : विशेश्वरगंज स्थित छोटा इमामबाड़ा में रविवार को अय्यामे फातमिया के मौके पर मजलिस का आयोजन कर जनाब फातिमा जहरा को याद किया गया। इस मौके पर मौलाना ने मजलिस को खिताब फरमाते हुए रसूल (स.) की बेटी जनाब फातिमा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महिलाओं के लिए मिसाल बताया। इसमें नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर एक बजे अशफाक हुसैन हसीन की सोजख्वानी से हुई। इसके बाद अंबर तुराबी एवं रजि बिस्वानी ने अपने कलाम पेश किए। तत्पश्चात मौलाना सैयद मुजफ्फर हसनैन मुजफ्फरनगर एवं मौलाना उरूजुल हसन मीसम लखनऊ ने मजलिस को खिताब फरमाया। उन्होंने तकरीर के दौरान जनाब फातिमा जहरा के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा फातिमा जहरा का जीवन औरतों के लिए मिसाल बना। उन्होंने महिलाओं को इबादत के साथ नेक तरीके से ¨जदगी गुजारने का सलीका बताया। अंत में उनके साथ हुए जुल्म को बयान किया जिसे सुनकर लोगों की आंखें भर आईं। दूसरी मजलिस के बाद ताबूत निकाला गया जिसकी जियारत महिला जायरीनों ने की। इस मौके अख्तर जमाल जैदी, परवेज हसन आदि ने आए हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया।

chat bot
आपका साथी