मजबूत संगठन से ही हासिल होगा लक्ष्य : साहब सिंह सैनी

जासं गाजीपुर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से एमजेआरपी पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम में शनिवार को आयोजित कुशवाहा सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस समाज में तथागत गौतम बुद्ध सम्राट अशोक चंद्रगुप्त मौर्य गुरु गोविन्द सिंह बालरुप शर्मा बाबू जगदेव सिंह महात्मा ज्योति राव फूले सावित्री बाई फूले जैसे महापुरुष व समाज सुधारक पैदा हुए। जिन्होंने पूरे विश्व में मानवता समरसता व भाईचारा का संदेश दिया। मजबूत संगठन से ही सब कुछ हासिल हो सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 06:44 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:44 PM (IST)
मजबूत संगठन से ही हासिल होगा लक्ष्य : साहब सिंह सैनी
मजबूत संगठन से ही हासिल होगा लक्ष्य : साहब सिंह सैनी

जासं, गाजीपुर : अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की ओर से एमजेआरपी पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम में शनिवार को आयोजित कुशवाहा सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा कि कुशवाहा समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस समाज में तथागत गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, गुरु गोविद सिंह, बालरूप शर्मा, बाबू जगदेव सिंह, महात्मा ज्योति राव फूले, सावित्री बाई फूले जैसे महापुरुष व समाज सुधारक पैदा हुए, जिन्होंने पूरे विश्व में मानवता, समरसता व भाईचारा का संदेश दिया। मजबूत संगठन से ही सब कुछ हासिल हो सकता है।

उन्होंने कहा कि संगठन में अपार शक्ति होती है। आपसी मतभेद भुलाकर समाज के लोगों को एकजुट होना होगा। पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि जो समाज अपने महापुरुषों के इतिहास को भूल जाता है वह राजनैतिक व सामाजिक भागीदारी से वंचित हो जाता है। एकजुट होकर सत्ता में भागीदारी हासिल करने के लिए आगे आना होगा। विकास के सभी दरवाजे इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें। शिक्षित समाज ही विकास की दौड़ में आगे बढ़ सकता है। पूरे देश में कुशवाहा समाज की आबादी 14 प्रतिशत है परंतु वह राजनैतिक भागीदारी से वंचित हैं। आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता जरूरी है। बिखरा समाज कभी विकास नहीं कर सकता है। पूर्व एमएलसी बृजभूषण कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज अब जाग चुका है। आने वाले समय में अपनी ताकत का एहसास कराएगा। कार्यक्रम के आयोजक राजेश कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए आगे आएं। समाज के लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि आधी रोटी खाएंगे परंतु बच्चों को जरूर पढ़ाएंगे। सम्मेलन में रामराज कुशवाहा को संगठन का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष व जयप्रकाश कुशवाहा को कार्यवाहक जिला महासचिव बनाया गया। देवनाथ कुशवाहा, रामराज कुशवाहा, श्याम नारायण कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा, ईश्वरी प्रसाद, राधेश्याम, राजेश मौर्या, रामेश्वर, प्रभुनाथ, अवधेश, अलगू, अनिल, नरेंद्र, शिवबचन भन्ते, नंदकुमार, जनक कुशवाहा आदि थे।

chat bot
आपका साथी