सम्राट अशोक की मनाई जयंती

जासं सेवराई (गाजीपुर) सम्राट अशोक क्लब की शाखा सेवराई की ओर से शुक्रवार की शाम सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। पचौरी विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बीए की छात्रा खुशबू सिंह ने Þबेटी जन्मवावल काल हो गइल गीत सुनाकर बेटियों के दर्द को बयां करते हुए सभी को भाव विभोर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 04:19 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 04:19 PM (IST)
सम्राट अशोक की मनाई जयंती
सम्राट अशोक की मनाई जयंती

जासं, सेवराई (गाजीपुर) : सम्राट अशोक क्लब की शाखा सेवराई की ओर से शुक्रवार की शाम सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। पचौरी विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बीए की छात्रा खुशबू सिंह ने बेटी जन्मवावल काल हो गइल' गीत सुनाकर बेटियों के दर्द को बयां करते हुए सभी को भाव विभोर कर दिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य धनन्जय मौर्या ने कहा कि सम्राट अशोक का पूरा नाम देवानांप्रिय अशोक मौर्य था। उन्होंने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, संगीता मौर्या, उपेंद्र कुशवाहा, डा. रामू, डा. सुभाष, भास्कर कुशवाहा, अंजनी मौर्या, सूचित मौर्य आदि थे। अध्यक्षता पिटू कुशवाहा व संचालन रमेश मौर्य ने किया। समिति के अध्यक्ष अंजनी मौर्या ने आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी