जमानियां में खुले में रखा 25 सौ बोरा धान

जनपद में धान खरीद के लिए कुल 131 केंद्र का निर्धारण किया गया है। इसमें से 94 केंद्रों पर किसानों से खरीद की जा रही है। शनिवार को शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद केंद्रों पर खरीद कर रखे गए धान को बचाने के लिए कुछ केंद्र प्रभारियों उसे तिरपाल से ढंकवा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 07:47 PM (IST)
जमानियां में खुले में रखा 25 सौ बोरा धान
जमानियां में खुले में रखा 25 सौ बोरा धान

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : जनपद में धान खरीद के लिए कुल 131 केंद्र का निर्धारण किया गया है। इसमें से 94 केंद्रों पर किसानों से खरीद की जा रही है। शनिवार को शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद केंद्रों पर खरीद कर रखे गए धान को बचाने के लिए कुछ केंद्र प्रभारियों उसे तिरपाल से ढंकवा दिया। मंडी के केंद्रों पर धान को गोदाम में रखा गया है। शनिवार तक जनपद में एक लाख 74 हजार 402 एमटी धान की खरीद की गई है। जनपद को दो लाख 31 हजार 200 एमटी का लक्ष्य मिला था।

जमानियां: किसानों से धान खरीद के लिए को धान की उपज का वाजिब दाम मिले इसके मद्देनजर तहसील क्षेत्र में 25 क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं। कई क्रय केंद्रों में धान आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। बुधवार को मौसम में अचानक बदलाव होने पर अन्नदाता चितित हो गए। क्रय केंद्रों पर धान को ढककर रखने के लिए तिरपाल की अस्थायी व्यवस्था की गई है। यदि बारिश हो गई तो किसानों का हजारों टन धान बर्बाद हो जाएगा। हेतिमपुर स्थित खाद एवं रसद विभाग के धान केंद्र पर खुले आसमान के नीचे धान के बोरे रखे गए थे। केंद्र प्रभारी आशुतोष चौरसिया ने बताया कि केंद्र पर 2500 बोरी धान पड़ा हुआ है जिसे तिरपाल से ढकवा दिया गया।

chat bot
आपका साथी