चीनी सामान जलाकर फूंका राष्ट्रपति का पुतला

जासं गहमर (गाजीपुर) स्थानीय गांव के पंचायत भवन पर भाजपा व विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक आक्रोश जताया। साथ ही चीन में निर्मित सामान को जलकर विरोध जताया। गली-गली व दुकानों पर घूम कर ग्रामीणों को चाइनीज सामान खरीदारी का बहिष्कार करने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 06:03 AM (IST)
चीनी सामान जलाकर फूंका राष्ट्रपति का पुतला
चीनी सामान जलाकर फूंका राष्ट्रपति का पुतला

जासं, गहमर (गाजीपुर) : स्थानीय गांव के पंचायत भवन पर भाजपा व विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक आक्रोश जताया। साथ ही चीन में निर्मित सामान को जलकर विरोध जताया। गली-गली व दुकानों पर घूम कर ग्रामीणों को चाइनीज सामान खरीदारी का बहिष्कार करने का आह्वान किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद, चीन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए युवक हाथों में तिरंगा लिए जा रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि पड़ोसी देश चीन की आर्थिक व्यवस्था की कमर तोड़नी है तो भारत में बिक रहे उसके सामान का बहिष्कार करना जरूरी है। युवाओं ने लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने का आह्वान किया। राजेश उपाध्याय, जिलामंत्री डा. बुद्ध नारायण उपाध्याय, दुर्गानंद, कल्लू, सूरज, विनोद मधुकर, मुकेश, अखिलेश, सुधीर पांडेय, विशाल, अविनाश, अजीत उपाध्याय आदि थे।

chat bot
आपका साथी