केमिकल से पके फल कर रहे बीमार

खानपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के बाजारों में कार्बाइड से पकाए गए फलों की भरमार हो गयी है जिनके सेवन से सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सबसे ज्यादा खतरा केला आम पपीता बेल सेब आदि फलों से है। इन फलों को पकाने के लिए विक्रेता वेल्डिग के काम आने वाली कैल्शियम कार्बाइड ऑक्सीटोसिन इथोफोन जैसे खतरनाक केमिकल से फलों को पका रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2020 06:02 PM (IST)
केमिकल से पके फल कर रहे बीमार
केमिकल से पके फल कर रहे बीमार

जासं, खानपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के बाजारों में कार्बाइड से पकाए गए फलों की भरमार हो गई है। इनका सेवन सेहत बिगाड़ रहा है। सबसे ज्यादा खतरा केला, आम, पपीता, बेल, सेब आदि फलों से है। इन फलों को पकाने के लिए विक्रेता वेल्डिग के काम आने वाली कैल्शियम कार्बाइड, ऑक्सीटोसिन, इथोफोन जैसे खतरनाक केमिकल से फलों को पका रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि केमिकल और कार्बाइड से पके फलों के खाने से स्वास्थ्य पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है। इन फलों को समय से पहले पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड नामक रसायन का प्रयोग किया जाता है। पेडों में फलों और सब्जियों को जल्दी बड़ा करने के लिए प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन भी दिया जाता है जो लीवर सहित शरीर के अन्य भागों को भी नुकसान पहुंचाते है। सैदपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी यादव कहते हैं कि कैल्शियम कार्बाइड से पके फल खाने से बचना चाहिए। शीघ्र ही विभागीय जन जागरण अभियान चला कर लोगों को सचेत किया जाएगा और विक्रेताओं को भी सुरक्षा के आवश्यक जानकारी दी जाती है। ऐसा नहीं करने वाले फल विक्रेताओं के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ फूड एडवांस एक्ट के तहत फलों में नुकसानदेय चीजों के इस्तेमाल करने पर जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई की जाती है।

chat bot
आपका साथी