पराली जलाने पर मुकदमा दर्ज

जासं करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के चार गांवों पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने दस किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू दी। साथ ही धान की कटाई में लगे हारवेस्टर को भी सीज कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 06:16 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:16 PM (IST)
पराली जलाने पर मुकदमा दर्ज
पराली जलाने पर मुकदमा दर्ज

जासं, करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर) : पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने चार गांवों के दस किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू दी है। साथ ही धान की कटाई में लगे हारवेस्टर को भी सीज कर दिया गया।

प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि सोनबरसा गांव के राम विलास यादव, रामध्यान यादव, फतेउल्लाहपुर के जितेंद्र राय, जगत नारायण राय, जयप्रकाश राय, वंश नारायण राय, विनोद राय, खरडीहा के अजीत राय व न्यू उर्फ ऊंचाडीह गांव के परदुम्मन राय के खिलाफ पराली जलाने का मामला पंजीकृत किया गया है। वहीं धान की कटाई में लगे हारवेस्टर को सीज करते हुए शाहजहांपुर जनपद के खुटार थाना क्षेत्र के चालक गुरुमुख सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी