जनता की सेवा भाजपा का सिद्धांत

भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठन चुनाव के क्रम में रविवार को बूथ स्तरीय आठ मंडलों में कार्यशाला हुआ। नंदगंज मंडल कार्यशाला में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा देश के अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न है। पार्टी की कार्य पद्धति आचरण व व्यवहार अन्य से अलग है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 07:19 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 06:25 AM (IST)
जनता की सेवा भाजपा का सिद्धांत
जनता की सेवा भाजपा का सिद्धांत

गाजीपुर : भारतीय जनता पार्टी की ओर से संगठन चुनाव के क्रम में रविवार को बूथ स्तरीय आठ मंडलों में कार्यशाला हुआ। नंदगंज मंडल कार्यशाला में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा देश के अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न है। पार्टी की कार्य पद्धति, आचरण व व्यवहार अन्य से अलग है। पार्टी पुरोधा पं दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों पर समाज के अंतिम व्यक्ति तक के कल्याण की भावना के साथ सत्ता साध्य नहीं बल्कि जनता जनार्दन की सेवा का माध्यम है। सदर मंडल पश्चिमी के मंडल कार्यशाला में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  कृष्णबिहारी राय ने कहा कि भाजपा में किसी परिवार व वंश का एकाधिकार नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सामाजिक समरसता योग्यता के आधार पर निष्पक्षता के साथ चयनित दल के सिद्धांतों को मानने वाले लोग हैं। बीते वर्षों मे भाजपा का संवैधानिक ढांचा मजबूत तथा पार्टी का विस्तार हुआ है। मंडल चुनाव अधिकारी सुनील सिंह, सह चुनाव अधिकारी अच्छे लाल गुप्ता, रवींद्र श्रीवास्तव, सतीश सिंह चौहान, कपिलदेव राय, शशिकांत शर्मा, भैयालाल तिवारी, अशोक दुबे आदि थे। संचालन विनीत शर्मा ने किया।

chat bot
आपका साथी