भारतरत्न एपीजे अब्दुल कलाम की मनी जयंती

जागरण संवाददाता खानपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के बभनौली स्थित राधिका रूरल चिल्ड्रेंस एकेडमी में प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 05:43 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 05:43 PM (IST)
भारतरत्न एपीजे अब्दुल कलाम की मनी जयंती
भारतरत्न एपीजे अब्दुल कलाम की मनी जयंती

जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर): क्षेत्र के बभनौली स्थित राधिका रूरल चिल्ड्रेंस एकेडमी में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें याद किया गया। प्रबंधक एलबी यादव ने कहा कि वैज्ञानिक और इंजीनियर के तौर पर उन्होंने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन डीआरडीओ और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अपनी सेवा देकर देश को गौरवांवित किया है। भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक और भारत के 11वें राष्ट्रपति होने के साथ ही जीवन के अंतिम क्षण तक शिक्षक बने रहे। देश के युवा पीढ़ी को अपने ऊंचे सपने देखने और उसे पूरा करने का संकल्प देकर गए। वर्ष 2002 में कलाम भारत के राष्ट्रपति के पांच वर्ष की अवधि के बाद पुन: शिक्षण, लेखन और सार्वजनिक सेवा में लौट आए। उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। नीरज यादव, अफजाल अहमद, प्रकाश कुमार, मिथिलेश यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी