ड्यूटी के दौरान घायल सेना का जवान शहीद

जासं बिरनो (गाजीपुर) लद्दाख में तैनात सेना के जवान थाना क्षेत्र के भवरहा (दुदवांपार) गांव निवासी विनोद राजभर (30) ड्यूटी के दौरान बर्फ में दबने घायल हो गए थे। शनिवार को चंडीगढ़ स्थित सेना के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार की देर शाम जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 12:17 AM (IST)
ड्यूटी के दौरान घायल  सेना का जवान शहीद
ड्यूटी के दौरान घायल सेना का जवान शहीद

जासं, बिरनो (गाजीपुर) : लद्दाख में ड्यूटी के दौरान बर्फ का ढेर खिसकने से घायल सेना के जवान थाना क्षेत्र के भवरहा (दुदवांपार) गांव निवासी विनोद राजभर (30) की शनिवार को चंडीगढ़ स्थित सेना के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार की देर शाम जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं शहीद का अंतिम दर्शन करने के लिए लोग उमड़ पड़े।

परिजनों ने बताया कि विनोद छठ पूजा में छुट्टी लेकर घर आए थे। एक माह बाद फिर घर आने वाले थे। बीते 18 नवंबर को वह लद्दाख में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान बर्फ में दबने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज चंडीगढ़ स्थित आर्मी अस्पताल में चल रहा था। जहां उनका निधन हो गया। उनका का अंतिम संस्कार सोमवार को गाजीपुर श्मसान घाट पर होगा।

---------- अपने चार भाई में सबसे छोटे थे विनोद

: तिलकधारी राजभर के चार पुत्रों में विनोद सबसे छोटे थे। वे भोपाल में 2005 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शादी 2009 में सादात के दडवल गांव में हुई थी। उनके दो पुत्र सौरभ व गौरव हैं।

chat bot
आपका साथी