दूरसंचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की मनी पुण्यतिथि

दूर संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की मनी पुण्यतिथि दूर संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की मनी पुण्यतिथि दूर संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की मनी पुण्यतिथि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 May 2020 06:17 PM (IST) Updated:Thu, 21 May 2020 06:17 PM (IST)
दूरसंचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की मनी पुण्यतिथि
दूरसंचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की मनी पुण्यतिथि

जासं, गाजीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कचहरी रोड  स्थित कार्यालय पर दूरसंचार क्रांति के जनक, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्ष सुनील राम, सुनील साहू के साथ कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। देश के विकास एवं नवनिर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। चंद्रिका सिंह, संजय राय, राकेश राय, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष कुमार राय, संजय साहू, भैया लाल पांडेय, अभय कुमार गुप्ता आदि थे।

खानपुर : पूर्व पीसीसी सदस्य जिउत बंधन मिश्रा ने फरीदहा में श्रद्धांजलि अíपत करते हुए कहा कि राजीव ने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका बड़ा मकसद 21वीं सदी के भारत का निर्माण। इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल कर संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल क्रांतिकारी कदम उठाए थे। शशिकांत पाठक, अवधेश पांडेय, तरुण मिश्रा, अशोक, राजेश राजभर आदि थे।

देवकली : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कमेटी अल्पसंखयक विभाग के जिला चेयरमैन नईम प्रधान ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। साथ ही 75 लोगों को अंगवस्त्रम, लंच पैकेट, फल, पानी की बोतल आदि वितरित किया। इरफान, अखिलेश, हबीब, अनवर, सुनील आदि थे।

chat bot
आपका साथी