16 घंटे देरी से आई, 14 घंटे विलंब से रवाना हुई सुहेलदेव

जागरण संवाददाता, गाजीपुर: सुहेलदेव एक्सप्रेस की बी-3 बोगी में आई तकनीकी खराबी के कारण सो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 09:46 PM (IST)
16 घंटे देरी से आई, 14 घंटे विलंब से रवाना हुई सुहेलदेव
16 घंटे देरी से आई, 14 घंटे विलंब से रवाना हुई सुहेलदेव

जागरण संवाददाता, गाजीपुर: सुहेलदेव एक्सप्रेस की बी-3 बोगी में आई तकनीकी खराबी के कारण सोमवार की सुबह आने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस रात डेढ़ बजे अपने निर्धारित समय से करीब 16 घंटे विलंब से पहुंची। उसे दुरुस्त करने के लिए वाराणसी से दूसरा कोच मंगा कर दूसरे दिन सुबह सात बजे अपने निर्धारित समय से 14 घंटे विलंब से रवाना किया गया। पूरी रात इंतजार करने वाले यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा खड़ा कर दिया। काफी समझाने के बाद उनका गुस्सा ठंडा हुआ। हालांकि ट्रेन के विलंबित होने के बावजूद कोई भी आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट वापस नहीं हुआ ।

गाजीपुर सिटी से आनंद विहार तक जाने वाली डाउन सुहेलदेव एक्सप्रेस सुबह नौ बजकर बीस मिनट पर आती है और अप में सप्ताह में चार दिन शाम पांच बजकर बीस मिनट पर और दो दिन शाम चार बजे रवाना होती है। गुरुवार को इसका परिचालन नहीं होता है। रविवार को आनंद बिहार से चलने के बाद बी-3 कोच में अचानक खराबी आई गई। बोगी में प्रेशर नहीं बनने के कारण ट्रेन के परिचालन में काफी दिक्कत आने लगी। इसके चलते खराब बोगी को जफराबाद में छोड़ कर उनके यात्रियों को अन्य कोच में शिफ्ट किया गया। एक्सप्रेस को सिटी स्टेशन लाने के बाद वाराणसी से दूसरा कोच मंगा कर लगाया गया तब सुबह करीब साढ़े सात बजे रवाना किया गया। इस दौरान पूरी रात यात्री स्टेशन पर टहलते रहे और ट्रेन के जाने की जानकारी लेते रहे लेकिन उनको सही जानकारी नहीं होने के कारण वे आक्रोशित हो गए और पूछताछ काउंटर पर जाकर हंगामा करने लगे। स्टेशन मास्टर कक्ष में उनको सही जानकारी नहीं दी जा रही थी। काफी समझाने के बाद उनका गुस्सा ठंडा हुआ। हालांकि इस दौरान कोई भी आरक्षण रद नहीं और न ही कोई अनारक्षित टिकट वापस हुआ। रेलवे को कोई नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन यात्रियों की काफी फजीहत हुई। इस दौरान स्टेशन प्रबंधन भी हांफता रहा। ट्रेन के रवाना होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी