छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, करीमुदीनपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के साथ छेड़छाड़ के म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2017 06:03 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2017 06:03 PM (IST)
छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, करीमुदीनपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार की रात में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे अगले दिन जेल भेज दिया गया।

युवती के घरवालों का आरोप है कि पड़ोस का ही युवक दो दिन पूर्व युवती के साथ छेड़छाड़ किया था। युवती के शोर पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। इसके पूर्व भी आरोपी युवती के मोबाइल पर फोन कर तंग करता था।

chat bot
आपका साथी