डिप्लोमा इंजीनियर्स ने जारी रखी हड़ताल

गाजीपुर: डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल शनिवार को 26 वें दिन भी जारी रही। इस दौरान नलकूप मंड

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 08:18 PM (IST)
डिप्लोमा इंजीनियर्स ने जारी रखी हड़ताल

गाजीपुर: डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल शनिवार को 26 वें दिन भी जारी रही। इस दौरान नलकूप मंडल प्रांगण में धरना दिया गया। निर्णय लिया गया कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 24 अक्टूबर को शाम पांच बजे राजकीय सिटी इंटर कालेज से मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

धरने को संबोधित करते हुए शमशेर बहादुर ¨सह ने कहा कि नहरों में महीनों से पानी नहीं जा रहा है। किसान परेशान हैं। ¨कतु हमारी हड़ताल समाप्त कराने के लिए सरकार के पास समय नहीं है। सुनील कुमार ने कहा कि विकास कार्य ठप हैं। हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक मांग पूरी न हो जाए। सुरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण यह हालत पैदा हुई है। यह ¨नदनीय है। अध्यक्षता कर रहे असगर अली ने कहा कि हमारी मांगें जायज हैं और सरकार को माननी हीं पड़ेंगीं। संचालन कर रहे सुरेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि सरकार की उदासीनता से पूरे प्रदेश के जूनियर इंजीनियरों में आक्रोश है। हम मांग पूरी होने तक हड़ताल पर रहने को तैयार हैं।

धरने में अंबिका दुबे, अर¨वद नाथ राय, सुनील यादव, शंभू प्रसाद, सुबाष मौर्य, श्रीराम शाह, सुशील सोनी, आरबी शर्मा, दयानंद प्रसाद, राजकुमार, चंद्र बहादुर, रामधनी प्रसाद, भगवान प्रसाद, राजेश कुमार ¨सह, राजेश कुशवाहा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी