प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से आमजन कर रहा पलायन

गाजीपुर : पुलिसिया उत्पीड़न से त्रस्त एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध के अंतिम क्रम में भाजपा क

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jul 2016 08:19 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2016 08:19 PM (IST)
प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से आमजन कर रहा पलायन

गाजीपुर : पुलिसिया उत्पीड़न से त्रस्त एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध के अंतिम क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सदर कोतवाली परिसर में धरना दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कानून व्यवस्था पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान स्थानीय समस्याओं से संबंधित राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को दिया गया।

पूर्व एमएलसी बाबूलाल बलवंत ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों एवं अपराधियों के संरक्षण का यह आलम है कि लोग प्रदेश से पलायन कर रहे हैं जबकि जिनके ऊपर रक्षा व सुरक्षा का भार व दायित्व है वह स्वयं असुरक्षित हैं। विजय शंकर राय ने कहा कि उनकी लड़ाई उन भ्रष्टाचार व उनके पोषकों से है जो आम जनता पर जुल्म कर उनका हक छीन रहे हैं। चेयरमैन विनोद अग्रवाल ,पूर्व विधायक उदय प्रताप ¨सह व रास बिहारी राय ने संबोधित किया। धरने में जिलाध्यक्ष भानू प्रताप ¨सह, कृष्ण बिहारी राय, पशुपतिनाथ राय, ओमप्रकाश राय, अच्छेलाल गुप्ता, राजन प्रजापति, रामेश्वर तिवारी, गजराज ¨सह, व्यासमुनि राय, अखिलेश ¨सह, संगीता बलवंत, मनोज ¨बद, शशिकांत शर्मा, राजेंद्र कुशवाहा, विजय वर्मा, अजय राय, साधना यादव, भैयालाल तिवारी, प्रकाश चंद दुबे, प्रवीण ¨सह, अभय मौर्य आदि थे। संचालन अमित श्रीवास्तव ने किया।

chat bot
आपका साथी