भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार

जखनियां (गाजीपुर) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई।

By Edited By: Publish:Fri, 22 Jul 2016 09:01 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jul 2016 09:01 PM (IST)
भाजपा सरकार में दलितों पर अत्याचार

जखनियां (गाजीपुर) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। जिला महासचिव गंगाधर पांडेय ने आरोप लगाया कि देश के जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें है वहां दलितों का शोषण हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित मतों को पक्ष में करने के लिए उनके घर भोजन कर हितैषी होने का ढोंग रच रहे हैं और अब दलितों के ऊपर अत्याचार हो रहा है और वे मौन हैं। ब्लाक अध्यक्ष देवनारायण ¨सह ने कहा कि दलितों के घर भोजन करना लेकिन उनके ऊपर अत्याचार होने पर चुप रहना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दोहरे चरित्र का परिचायक है। इस मौके पर सर्वानंद चौबे, राजेश्वर ¨सह, अनिल ¨सह, राजेंद्र पांडेय, झगरू राम, मोहन राजभर, चंद्रपाल मिश्र, सूर्यभान, रामप्रवेश पांडेय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी