धान खरीद में धांधली बर्दाश्त नहीं

जमानियां (गाजीपुर) : धान खरीद में उदासीनता व धांधली को लेकर भाजपा कार्यकर्ता मुखर होने लगे हैं। ब

By Edited By: Publish:Wed, 03 Feb 2016 07:09 PM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2016 07:09 PM (IST)
धान खरीद में धांधली बर्दाश्त नहीं

जमानियां (गाजीपुर) : धान खरीद में उदासीनता व धांधली को लेकर भाजपा कार्यकर्ता मुखर होने लगे हैं। बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला और उनको पत्रक सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि धान खरीद में अधिकारी घोर लापरवाही बरत रहे हैं। जमानियां व दिलदारनगर केंद्र पर महीनों से किसानों का धान पड़ा है। उसकी खरीद नहीं हो रही है। वहीं तौल के एवज में किसानों से प्रति ¨क्वटल 20 रुपये लिए जा रहे हैं। जिनका तौल हो चुका है उनको महीनों तक बिल नहीं दिया जा रहा । यह सरासर अन्याय है। पहले से ही प्राकृतिक आपदा का प्रकोप झेल रहे किसानों का धान समर्थन मूल्य पर नहीं बिक रहा है। बेबस किसान सस्ते दाम पर धान बेच रहे हैं। इससे उनको घाटा सहना पड़ता रहा है। मंत्री से लगायत अधिकारी तक किसानों की बर्बादी का तमाशा देख रहे हैं। शीघ्र धान खरीद का समुचित प्रबंध नहीं हुआ तो सड़क पर उतर कर विरोध किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में धर्मेंद्र कुमार राय, शशिनाथ तिवारी, अरुण कुमार गुप्ता, विनोद कुमार राय आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी