आपसी सदभाव में मनाएं त्योहार

बहरियाबाद (गाजीपुर) : स्थानीय थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। मोहर्रम के जुलूस,

By Edited By: Publish:Mon, 05 Oct 2015 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2015 01:00 AM (IST)
आपसी सदभाव में मनाएं त्योहार

बहरियाबाद (गाजीपुर) : स्थानीय थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। मोहर्रम के जुलूस, दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित मूर्तियों व जुलूस के रास्तों पर विशेष चर्चा की गई। आपसी सहयोग से त्योहार मनाने की अपील की गई।

एसपी सिटी लल्लन राय ने कहा कि हम सब आपस में भाई है। सभी मिलकर त्योहारों को सकुशल मनाने का सहयोग करें। कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था है। एसडीएम जखनियां सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि ईश्वर एक है और धर्म एक रास्ता है। ऐसी स्थिति में आपसी सदभाव के साथ त्योहार मनाना चाहिए। मौके पर सीओ सैदपुर महेश राम गौतम, थानाध्यक्ष विकास पांडेय, अजय सहाय, सलीम अंसारी, बादशाह इमाम, श्यामसुंदर जायसवाल, दानिश, सत्येंद्र मौर्य, हैदर अब्बास, रामाश्रय मद्देशिया आदि मौजूद थे।

करीमुद्दीनपुर : दशहरा, दुर्गा पूजा व मोहर्रम के मद्देनजर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीएम त्रिभुवन नाथ विश्वकर्मा ने कहा कि त्योहार आपस में भाईचारा का संदेश देता है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मनमोहन पांडेय, श्याम बहादुर राय, गुड्डू राय, इंद्रजीत राय, जावेद अहमद, शाहिद खां आदि मौजूद थे। थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्र ने आभार जताया।

गहमर : स्थानीय थाने में शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी व तजियादारो ने हिस्सा लिया। थानाध्यक्ष विपिन ¨सह ने आपसी सहयोग से त्योहार मनाने की अपील की। बारा चौकी इंचार्ज संजय त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, राजेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी