पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

गाजीपुर : स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के शिविर

By Edited By: Publish:Tue, 24 Feb 2015 01:03 AM (IST) Updated:Tue, 24 Feb 2015 01:03 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

गाजीपुर : स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के शिविर में शामिल विद्यार्थियों ने परिसर की सफाई की। साथ ही पौधरोपण किया गया। प्राचार्य डा. शशिकांत राय ने खुद 25 पौधे रोपकर छात्र-छात्राओं का पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

पर्यावरण विद् डा. नित्यानंद राय ने भी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने वातावरण में प्रदूषण बढ़ने के विभिन्न कारणों की चर्चा की। कहा स्थिति को संभालने के लिए आवश्यक है कि प्लास्टिक, कचरा, सीओ 2, सीएफसी, एसओ 2, एनओ 2 आदि भूमि का ताप बढ़ाने वाली गैसों की वृद्धि को रोकना होगा। डा. सतीश कुमार पांडेय ने कहा छात्राओं का महत्वपूर्ण कर्तव्य है कि वे पारिस्थितिक तंत्र को प्रभावित करने वाले कारकों को बढ़ने से रोकें। इससे ग्लेशियर के पिघलने, खतरनाक रोगों की उत्पत्ति तथा पृथ्वी के ऊपर पड़ने वाले पैरा बैगनी किरणों से बचाव हो सकेगा। कार्यक्रम अधिकारी डा. अवधेश कुमार पांडेय ने कहा पालीथिन का उपयोग पर्यावरण के लिए सबसे अधिक खतरनाक है। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाना चाहिए। शिविर के दौरान डा. विजय सिंह, मुन्ना, पंकज यादव, महेंद्र राम, ने सक्रिय भूमिका निभाई। संचालन डा. विजय ओझा ने किया।

chat bot
आपका साथी