गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है ध्वज

गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को झंडा दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस सहित सभी सर्क

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 06:49 PM (IST)
गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है ध्वज

गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को झंडा दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस सहित सभी सर्किल कार्यालयों पर झंडा फहरा कर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई।

पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने ध्वज फहराने के बाद कहा कि आज के ही दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने पुलिस कलर ध्वज प्रदान किया था। यह ध्वज हमारे चरित्र को दर्शाता है और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक हैं। ध्वज हमारे लिए प्रेरणादायी हैं। इसे फहराने से नई ऊर्जा का संचार होता हैं। ध्वजों का इतिहास नेपोलियन बोनापार्ट से जुड़ा हैं। युद्धों में जाने वाली सैन्य टुकड़ियां ध्वजों के माध्यम से अपनी पहचान बनाए रखती हैं।

इस मौके पर एएसपी सिटी सुनील कुमार सिंह, एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ कमल किशोर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जमानियां : स्थानीय कोतवाली में झंडा दिवस में सीओ खलीकुज्जमा ने ध्वजारोहण किया। पुलिस कर्मी उत्साह के साथ भाग लिया। सीओ ने कहा कि 23 नवंबर 1952 को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने प्रदेश की पुलिस के लिए ध्वज रंग का निर्धारण किया था। तबसे पीएसी झंडा दिवस मनाती थी परंतु प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने पुलिस को झंडा दिवस मनाने का निर्देश दे दिया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी एसएन सिंह, उपनिरीक्षक संजय त्रिपाठी, आरबी सिंह, परमानंद यादव, हीरालाल, धनंजय यादव आदि उपस्थित थे।

मुहम्मदाबाद : पुलिस झंडा दिवस के मौके पर कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार चौबे ने पुलिस कलर ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पुलिस विभाग को पुलिस कलर ध्वज प्रदान किया था। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस दिवस के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक असलम अली, उपनिरीक्षक टुन्नू यादव, नरेंद्र मिश्रा, परमानंद त्रिपाठी, सत्यराम प्रजापति सहित थाना व शाहनिंदा पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी थे। भांवरकोल : पुलिस झंडा दिवस के मौके पर सुबह थाना परिसर में पुलिस कलर ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात ध्वज को सलामी दी गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष रामसिंह ने पुलिस महानिदेशक की ओर से निर्गत संदेश पढ़कर पुलिस कर्मियों को सुनाया। पुलिस कर्मियों को अपने कार्यो का पालन करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उपनिरीक्षक दीनानाथ यादव सहित पुलिस कर्मी थे।

chat bot
आपका साथी