अखंडता पर न आने दें आंच

गाजीपुर : पटेल जयंती पर विभिन्न संगठनों ने गोष्ठी व समारोह का आयोजन किया। इसमें उनके द्वारा प्रदत्त

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 07:23 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 07:23 PM (IST)
अखंडता पर न आने दें आंच

गाजीपुर : पटेल जयंती पर विभिन्न संगठनों ने गोष्ठी व समारोह का आयोजन किया। इसमें उनके द्वारा प्रदत्त अखंडता पर आंच न आने देने का आह्वान किया गया। अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र व मुख्य राजस्व अधिकारी मनमोहन चौधरी ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया।

जिला प्रशासन व नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में विकास भवन सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी रामावतार ने कहा कि पटेल ने भारत की अखंडता को मूर्त रूप दिया। अब हम सबका दायित्व है कि इस पर आंच न आने दें। इसके पहले नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय एकता दौड़ में हिस्सा लिया। पूर्वाचल चेतना कला मंच (राघोपुर) की महिला कलाकारों ने स्वास्थ्य एवं सफाई के लिए प्रेरित करता हुआ नाटक पेश किया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता बलवंत, मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय शंकर राय, दुर्गेश श्रीवास्तव, उमेश सिंह, अशोक सिंह, संजय यादव, रंजीत आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता बाबूलाल और संचालन अंगद सिंह यादव ने किया। सुभाषचंद्र प्रसाद ने आभार व्यक्त किया।

सरदार पटेल सेवा समिति की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्र ने कहा कि लौह पुरुष के आदर्शो पर चलकर देश का उत्थान संभव है। उन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति लगाने की मांग पर मुख्यमंत्री के यहां पहल करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि डा. गोविंद पटेल, उदयशंकर पटेल, बलिराम पटेल, सीताराम पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल आदि मौजूद थे। अध्यक्षता भगवान दास पटेल और संचालन कमलेश वर्मा ने किया।

इंडियन यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में सरस्वती विहार कालोनी के शिव मंदिर पर गोष्ठी हुई। अध्यक्ष अनुराग ने कहा कि पटेल जी का चरित्र त्यागमय था। उन्होंने बंटे हुए भारत का एकीकरण किया। विकास राणा, देवेश राय, धर्मेद्र यादव, दिव्यांशु राय, विक्रांत भारती, पंकज यादव, जितेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश यादव ने विचार व्यक्त किए। न्यू पटेल संस्थान के अग्रहरि अतिथि भवन नियाजी में आयोजित समारोह में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरूण सिंह ने कहा कि भारत का नागरिक पटेल का जी का सदैव ऋणी रहेगा।

पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने उन्हीं के बताए रास्ते पर चलने से भ्रष्टाचार का खात्मा होने की बात कही। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री योगेश सिंह, बलराम पटेल, डा. बाढ़ू कुशवाहा, सोहन पटेल ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता विष्णुदेव पटेल व संचालन ओमप्रकाश जायसवाल ने किया।

chat bot
आपका साथी