आग लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, पति झुलसा

By Edited By: Publish:Sun, 21 Sep 2014 06:57 PM (IST) Updated:Sun, 21 Sep 2014 06:57 PM (IST)
आग लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या, पति झुलसा

गहमर (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के करहियां गांव में शनिवार की रात विवाहिता जरीना (28) ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में विवाहिता के मायके वालों ने थाने में दहेजहत्या की तहरीर दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बयेपुर देवकली निवासी सफउल्लाह की पुत्री जरीना की शादी चार वर्ष पहले करहियां गांव निवासी नाजीर से हुई थी। शनिवार को जरीना ने मायके जाने के लिए पति से इजाजत मांगी। परिवार वालों के अनुसार पति ने मना कर दिया। इससे नाराज विवाहिता ने अपने ऊपर केरोसीन छिड़क कर आग लिया। आग का गोला बनी पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी झुलस गया। शोर-गुल सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

बुरी तरह झुलसी जरीना को लोग अस्पताल ले जाते इससे पहले उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। झुलसे पति नाजीर को भदौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। साथ ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन की। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आया। थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

chat bot
आपका साथी