छात्राओं की क्षमता विकास पर दिया जोर

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 08:35 PM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 08:35 PM (IST)
छात्राओं की क्षमता विकास पर दिया जोर

गाजीपुर : लूर्दस कान्वेंट बालिका इंटर कालेज परिसर में रविवार को पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर में छात्राओं के क्षमता विकास पर जोर दिया गया। इस शिविर में 320 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा गीत, प्रार्थना एवं ध्वज शिष्टाचार के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर अलफांसा को सलामी देकर हुई।

पहले दिन छात्राओं को गांठ-बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, वर्दी की जानकारी, संकेत वार्ता, सीटी के संकेत एवं छात्राओं को समाज में उत्तम नागरिक नेतृत्व करने की क्षमता का विकास किया गया। अंत में छात्राओं ने टेंट, पुल निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि डा. विनोद कुमार दुबे ने छात्राओं की हौसला आफजाई करते हुए स्काउट गाइड की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर संगठन कमिश्नर गाइड दिनेश सिंह यादव, संयुक्त सचिव गाइड जगदीश सिंह एवं सिस्टर अंजना, संगठन कमिश्नर गाइड अनिल एवं मीरा चतुर्वेदी तथा ट्रेनर चंद्रा राय आदि थीं।

chat bot
आपका साथी