ईद का एलान, खुशी से झूम उठे लोग

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 08:16 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 08:16 PM (IST)
ईद का एलान, खुशी से झूम उठे लोग

गाजीपुर : ईद का एलान हुआ तो लोग खुशी से झूम उठे। हालांकि बादल होने के कारण चांद का दीदार तो नहीं हो सका लेकिन ओलमाओं ने चांद होने की तसदीक की। अल्लाह ने एक माह रखे रोजों का इनाम दिया। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद मंगलवार को मनाई जाएगी। इस खुशी में युवाओं ने पटाखे छोड़े। रंगीन आतिशबाजियों की रोशनी से आसमान नहा उठा। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मस्जिदों में साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन किया जा चुका है। लोग भूली-चूकी चीजों की खरीदारी करते दिखे। उधर महिलाएं मैचिंग की चूड़ियां, चप्पलें, ज्वेलरी व अन्य मेकअप के सामना खरीदने में मसरूफ दिखीं। देर रात तक बाजार में चहल-पहल बनी रही।

अल्लाहताला ने रमजानुल मुबारक के बदले में ईद की खुशियों का तोहफा दिया है। इसीलिए ईद के दिन के रोजा का हराम करार दिया है। यह दिन महज खाने-पीने और ऊपरवाले का शुक्रिया भेजने का है। हर कोई तैयारी में लगा है। बाजार की रौनक अपने उरूज पर है। प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ईद की नमाज होने वाली मस्जिदों के आसपास चूने का छिड़काव किया जा रहा है। नमाजियों के दौरान प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदों के आसपास वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए बैरियर लगाकर पुलिस की तैनाती की गई है। दिलदारनगर : रमजान के अंतिम दिन सुबह से ही बाजार में चहल-पहल दिखी। देर रात तक लोग खरीदारी करते दिखे।

250 किलो रुपये बिका खोवा

ईद के कारण मंडी में खोवा का भाव चढ़ा रहा। आम दिनों में डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकने वाला खोवा बाजार में ढाई सौ रुपये किलो के हिसाब से बिका।

माह शव्वाल के छह रोजे

मौलाना नईमुद्दीन गाजीपुरी ने फरमाया कि रमजान के बाद ईद के दूसरे दिन से छह नफल रोजे की बड़ी फजीलत है। रमजान के पूरे रोजे रखने के बाद जिसने शव्वाल के छह रोजे रखे गोया उसने पूरे साल के रोजे रख लिअ। इस तरह से तीस रोजे रमजान के व छह रोजे शव्वाल के कुल मिला कर 36 रोजे रखे और हर हर रोजे का सवाब अल्लाह ताला दस गुना देता है यानी 360 रोजों का सवाब मिलता है।

नगर पालिका मुस्तैद

नगर में जहां-जहां ईद की नमाज होनी है उन मस्जिदों के आसपास सफाई की गई है। इसके अलावा रास्तों में चूने वगैरह का छिड़काव भी किया जा चुका है। बिजली उपलब्ध होने पर पेयजल आपूर्ति पूरे दिन चालू रहेगी। - अवनींद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी।

बडे़ वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

ईद की नमाज को देखते हुए बड़े वाहनों को भुटहिया टांड से मोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा लंका-स्टेशन रोड तिराहे से नगर की ओर छोटे वाहनों के आने-जाने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही टैक्सी स्टैंड तिराहा, मिश्र बाजार तिराहा बेसिक शिक्षा कार्यालय के पास से बैरिकेडिंग कर नमाज अदा होने तक छोटे-बड़े वाहनों पर पाबंदी रहेगी।- कमल किशोर, क्षेत्राधिकारी सदर।

रोजा इफ्तार का आयोजन

नंदगंज : स्थानीय बाजार स्थित रेनबो माडर्न स्कूल में रविवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। हर समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। आपस में प्रेमपूर्वक रहकर देश के विकास में सहभागिता की बात कही। इस मौके पर डा. इस्लाम, जुनैद खां, अयूब खां, सुमिरन यादव, रामअवध विश्वकर्मा, भानु जायसवाल, दिवाकर यादव आदि मौजूद थे। प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल ने आभार जताया।

नन्हें बच्चों ने कहा ईद मुबारक

जमानियां : हेतिमपुर स्थित पब्लिक स्कूल में सोमवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शिक्षकों ने ईद के त्योहार पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दिलशाद, अंकित, मोहित, मोहम्मद रेहान, सैफ, शाहिद रसूल, यासिर अहमद, मोहम्मद अरसलान आदि थे।

ईद की नमाज का वक्त

नगर

ईदगाह विशेश्वरगंज - 10 बजे

छोटा इमामबाड़ा, मिश्र बाजार - 10 बजे।

मदरसा दीनिया मस्जिद - 7.30 बजे।

जामा मस्जिद गोराबाजार - 9 बजे।

शाह तकिया मस्जिद गोराबाजार- 9.15 बजे।

जामा मस्जिद सैय्यदवाड़ा - 8.30 बजे।

मदरसा कादरिया मस्जिद - 8.00 बजे।

मुगलपुरा मस्जिद - 8.00 बजे।

कादिर बख्श मस्जिद टाउनहाल - 8.00 बजे।

मस्जिद मीर अशरफ अली - 9.00 बजे।

मुहम्मदाबाद ईदगाह- 8.30 बजे।

युसूफपुर जामा मस्जिद - 8.00 बजे। बहादुरगंज शाही मस्जिद डकीनगंज - 6.45 बजे बजे।

जामा मस्जिद - 6.45 बजे।

मस्जिद खालिद बिन वलीद - 7.00 बजे।

शाही मस्जिद दक्षिण मुहल्ला -7.00 बजे।

ईदगाह - 7.15 बजे।

ईदगाह रसूलपुर - 7.45 बजे।

नूरी मस्जिद पठान टोली - 7.00 बजे।

दिलदारनगर जामा मस्जिद - 8.30 बजे।

शाही दीनदारिया मस्जिद दिलदारनगर गांव - 8.15 बजे।

गौसुल वरा - 7.45 बजे।

भांवरकोल में पखनपुरा ईदगाह - 7.30 बजे।

रानीपुर - 8.00 बजे।

कासिमाबाद में ईदगाह - 8.00 बजे।

गंगौली - 8.00 बजे।

बहादुरगंज में मर्कजी जामा मस्जिद - 6:45 बजे।

डकीनगंज शाही मस्जिद, पुरानीगंज स्थित मस्जिद खालीद बिन वलिद, दक्खीन शाही मस्जिद तथा जामा मस्जिद पठान टोली पर - सुबह 7 बजे।

ईदगाह बहादुरगंज - 7:15 बजे।

ईदगाह रसुलपुर -5 7:30 बजे।

chat bot
आपका साथी