गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी

By Edited By: Publish:Fri, 25 Jul 2014 08:17 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jul 2014 08:17 PM (IST)
गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी

गाजीपुर: गंगा के जल स्तर में लगातार बढ़ाव जारी हैं। इससे गंगा तट के बाशिंदे बाढ़ से निबटने की तैयारी शुरू कर दिए हैं। हालांकि प्रशासन अभी इस मामले में निश्चिंत ही दिख रहा है। गंगा के पानी में बढ़ाव का सिलसिला कई दिनों से जारी है। रोज एक सेमी की रफ्तार से गंगा बढ़ रही हैं।

शुक्रवार की सुबह जल स्तर में बढ़ाव रुक गया। दोपहर एक बजे फिर जल स्तर बढ़ने लगा। तीन घंटे के भीतर पानी एक सेमी बढ़ा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर के बढ़ाव की गति काफी धीमी है। शाम तीन बजे 54.010 मीटर जलस्तर रिकार्ड किया गया। जल आयोग के प्रभारी हरदेव राम ने बताया कि अभी चिंता का विषय नही हैं। जल स्तर के बढ़ाव की रफ्तार काफी धीमी है।

chat bot
आपका साथी