किसानों ने अ‌र्द्धनग्न होकर जलाया धान का बेहन

By Edited By: Publish:Fri, 25 Jul 2014 06:23 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jul 2014 06:23 PM (IST)
किसानों ने अ‌र्द्धनग्न होकर जलाया धान का बेहन

गाजीपुर: खराब राजकीय नलकूप के सामने किसानों ने जागो माननीयों जागो अभियान के तहत शुक्रवार को अर्धनग्न होकर समग्र विकास इंडिया के अध्यक्ष ब्रजभूषण दुबे के साथ धान का बेहन जलाया। मनिहारी क्षेत्र के हरदासपुर काशी गांव में सात महीने से नलकूप खराब है। किसानों ने बताया कि जनवरी में नलकूप की केबल खराब थी। इसे ठीक करने की शिकायत पर नलकूप व विद्युत विभाग ने ठीक दशा में काम कर रहे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ही उठवा लिया। तभी से किसान जेई से लेकर अधिशासी अभियंता तक का चक्कर लगा रहे हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ब्रजभूषण दुबे ने कहा कि नलकूप विभाग ने जिले में 41 खराब नलकूप बताया है जबकि जिलाधिकारी की गोपनीय जांच में 280 नलकूप खराब हैं। वास्तविकता यह है कि जिले का हर तीसरा राजकीय नलकूप खराब है। उन्होंने 72 घंटे के अंदर नलकूप ठीक न होने पर अभियंताओं के खिलाफ अपराध दर्ज कराने की चेतावनी दी। इस अवसर पर अनिल शर्मा, रामवृक्ष खरवार, सुशील सिंह, सतीश सिंह, नवनीत, बलवंत, हनुमान बिंद, कन्हैया, रमाशंकर, रामविजय यादव, शुभम वर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी