संजयनगर रामलीला मैदान में होगा सात दिन का यज्ञ

संजयनगर सेक्टर-23 स्थित रामलीला मैदान में 11 से 17 नवंबर तक चतुर्वेदीय पारायण यज्ञ व कल्याणमयी वेद कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें दो हजार लोग शामिल होंगे। संजयनगर आर्य समाज द्वारा यह आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 06:48 PM (IST)
संजयनगर रामलीला मैदान में होगा सात दिन का यज्ञ
संजयनगर रामलीला मैदान में होगा सात दिन का यज्ञ

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : संजयनगर सेक्टर-23 स्थित रामलीला मैदान में 11 से 17 नवंबर तक चतुर्वेदीय पारायण यज्ञ व कल्याणमयी वेद कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें दो हजार लोग शामिल होंगे। संजयनगर आर्य समाज की ओर से यह आयोजन किया जाएगा।

आर्य समाज के प्रधान सेवा राम त्यागी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पर्यावरण शुद्धि और मानव कल्याण के लिए यज्ञ व कथा का आयोजन कराया जा रहा है। इसके लिए रामलीला मैदान में सात यज्ञ शालाएं बनाई गई हैं। यहां चारों वेदों का पाठ किया जाएगा। बिजनौर के कुलदीप विद्यार्थी भजनोपदेश देंगे। पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल वेद कथा करेंगे। उन्होंने बताया कि यज्ञ में 70 क्विटल सामग्री का प्रयोग किया जाएगा। 11 से 16 नवंबर तक रोजाना सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ होगा। दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक भजन व वेद कथा की जाएगी। 17 नवंबर को सुबह 8 से 11 बजे तक यज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी। यह भी बताया कि स्कूलों के प्रबंधन से छात्र-छात्राओं को यज्ञ में लाने का आग्रह किया गया है। एक दिन कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्य संयोजक अरुण त्यागी ने बताया कि इस यज्ञ का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इस अवसर पर सह संयोजक श्री पाल त्यागी, आर्य समाज संजयनगर के मंत्री अजय दिनकरपुर, कोषाध्यक्ष प्रेम दत्त त्यागी, उप प्रधान यशपाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी