आम बजट से कामकाजी महिलाओं को है राहत की उम्मीद

जागरण संवाददाता गाजियाबाद आगामी आम बजट से कामकाजी महिलाओं को खासी उम्मीद है। कामकाजी म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 07:11 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 07:11 PM (IST)
आम बजट से कामकाजी महिलाओं को है राहत की उम्मीद
आम बजट से कामकाजी महिलाओं को है राहत की उम्मीद

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद

आगामी आम बजट से कामकाजी महिलाओं को खासी उम्मीद है। कामकाजी महिलाओं का कहना कि बजट में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष पैकेज हो। इसके साथ ही इस बार के बजट में कामकाजी महिलाएं टैक्स में अधिक छूट, उच्च शिक्षा, सरकारी नौकरी में अधिक नियुक्ति तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनने की उम्मीद संजोये हुए हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी अधिक होने के कारण हर क्षेत्र में आधी आबादी पर विशेष ध्यान देने की मांग की गई है। कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने पर महिलाएं अपनी रोजगार भी कर सकेंगी। कामकाजी महिलाओं का कहना है कि वित्तमंत्री स्वयं महिला हैं, इसके चलते वह महिलाओं के हित में ही बजट पेश करेंगी। - इस बार बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, शौचालय व पेयजल पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। खासकर शिक्षा क्षेत्र में विशेष पैकेज आने चाहिए, ताकि गरीब व्यक्ति भी शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं से लाभांवित हो सके। जो भी योजनाएं जारी हो उनका क्रियान्वयन सही प्रकार से होना चाहिए ताकि योजनाओं का लाभ आखिरी आदमी तक पहुंच सके।

तरुणा विधेय

-----

- इस बार के बजट में महिलाओं को इनकम टैक्स में अधिक छूट मिलनी चाहिए। साथ ही उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार को विशेष ध्यान देने की जरुरत है। जिससे महिलाओं को उच्च शिक्षा पाने में आसानी हो। खासकर कामकाजी महिलाओं के कार्यस्थल में सुरक्षा के नियम भी बनाकर इसका कड़ाई से पालन कराने की जरुरत है।

रुचि गुप्ता

----

- कोरोना काल से उभरते भारत के नए दौर के विकास के लिए महिला वित्तमंत्री से कामकाजी महिलाओं को बजट में महिला उद्यमिता बढ़ाने, घर से काम करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन देने, महिला सुरक्षा बढ़ाने, टैक्स में रिबेट देने, निर्भया फंड बढ़ाने तथा मनरेगा में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने की उम्मीदें हैं। इसी के अनुरूप बजट होना चाहिए।

सुरभि बंसल

----

- बजट में महिलाओं को इनकम टैक्स में अधिक छूट के साथ ही हर क्षेत्र में अधिक सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाने की जरुरत है। इसके अलावा कम ब्याज पर महिलाओं को ऋण मिल सके। इसके लिए सरकार को आसान योजना बनानी चाहिए। जिससे महिलाएं ऋण लेकर अपना रोजगार कर स्वावलंबी बन सके।

शीनू बाटला

chat bot
आपका साथी