महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी

संवाद सहयोगी लोनी ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र की दौलत नगर कालोनी में आयोजित एक शादी समारोह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 May 2022 09:01 PM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 09:01 PM (IST)
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी
महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी

संवाद सहयोगी, लोनी : ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र की दौलत नगर कालोनी में आयोजित एक शादी समारोह में दो पक्षों की महिलाओं में झगड़ा हो गया। पुलिस पूछताछ के लिए दोनों पक्ष की महिलाओं को थाने ले आई। एक पक्ष की दो महिलाओं ने दो महिला कांस्टेबल से अभद्रता करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। बुधवार दोपहर दौलत नगर निवासी एक व्यक्ति की बेटी का शादी समारोह था। मुस्तफाबाद दिल्ली निवासी हिना व फेमिता भी समारोह में शामिल होने आई थीं। जहां रस्म का नेग न मिलने पर उनकी रिश्तेदारों से कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। आरोप है कि हिना व फेमिता गालियां देते हुए शोर मचाने लगीं। महिला कांस्टेबल दिव्या व रेनू ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। गुस्से में दोनों महिलाओं ने महिला कांस्टेबलों से अभद्रता करते हुए मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। मारपीट में दोनों महिला कांस्टेबल के चोट आई है। महिलाओं ने टेबल पर रखे सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। ट्रानिका सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक अरविद पाठक ने बताया कि महिला कांस्टेबल दिव्या ने दोनों महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। -- इकबाल बुलंद करे पुलिस : थाने के अंदर पुलिस के साथ अभद्रता लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि जब आरोपित दुस्साह कर थाना परिसर में पुलिस के साथ मारपीट कर सकती हैं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। पुलिस को इकबाल बुलंद करने की जरूरत है। -- 27 अगस्त 2018 बलराम नगर कालोनी स्थित बैंक के पास पुलिस कर्म को महिला ने चप्पल से पीटा 13 अक्टूबर 2018 आर्य नगर कालोनी में दबिश देने गई पुलिस पर हमला 19 अप्रैल 2021 अशोक विहार कालोनी में बच्चा चोर को हिरासत में लेने के दौरान पुलिस पर हमला 02 अक्टूबर 2021 बदरपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला

chat bot
आपका साथी