पंपों पर नहीं मिल रहा ट्रैक्टरों को डीजल: राकेश

जागरण संवाददाता साहिबाबाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 09:53 PM (IST)
पंपों पर नहीं मिल रहा ट्रैक्टरों को डीजल: राकेश
पंपों पर नहीं मिल रहा ट्रैक्टरों को डीजल: राकेश

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को यूपी गेट पर कहा कि पंपों पर किसानों के ट्रैक्टरों को डीजल नहीं मिल रहा है। ट्रैक्टर रास्तों पर रूके हुए हैं। जो पंप डीजल नहीं दे रहे हैं, ट्रैक्टर उनके बाहर खड़े कर दिए जाएंगे। डीजल मिलने पर ही ट्रैक्टर हटेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पंपों को यह निर्देश दिया गया है कि किसानों के ट्रैक्टरों को डीजल नहीं दिए जाएं। इस संबंध में पंपों पर नोटिस लगा दिया गया है। अमरोहा, मुरादाबाद व अन्य जनपदों से ऐसी सूचनाएं मिली रहीं हैं। गाजियाबाद में भी यह समस्या है। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार हुआ है कि ट्रैक्टर में डीजल नहीं डाला जा रहा है। सरकार हर वह हथकंडा अपना रही है कि किसान दिल्ली में न आए। राकेश टिकैत ने कहा कि अगर पंपों पर ट्रैक्टरों को डीजल नहीं मिलेगा, तो उत्तर प्रदेश को हरियाणा और पंजाब बनते देर नहीं लगेगा। टोल फ्री करा दिए जाएंगे। पंप और माल भी बंद करा दिए जाएंगे।

तय रूट पर निकालेंगे ट्रैक्टर परेड: राकेश टिकैत ने कहा कि तय रूट के अनुसार किसान ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। परेड आनंद विहार से अप्सरा बार्डर, गाजियाबाद होते हुए दुहाई जाएगा। वहां से जो किसान अपने गांव जाना चाहेंगे, तो चले जाएंगे, जो वापस आना चाहेंगे यहां लौटेंगे।

आकर्षण का केंद्र: आंदोलन स्थल पर रविवार को दो ट्रैक्टर काफी आकर्षण का केंद्र बने। एक ट्रैक्टर के आगे चार बड़े पहिये लगे थे। दूसरे में मूंछ की तरह बुल गार्ड लगा था। किसानों ने इन ट्रैक्टरों पर जमकर सेल्फी ली।

chat bot
आपका साथी