दूसरे दिन भी जारी रहा धरना, नहीं पहुंचे चेयरमैन

-फोटो नं.- 30मोदी-4 जागरण संवाददातामुरादनगर नौकरी व अन्य मांगों को लेकर नगरपालिका म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:07 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:07 PM (IST)
दूसरे दिन भी जारी रहा धरना, नहीं पहुंचे चेयरमैन
दूसरे दिन भी जारी रहा धरना, नहीं पहुंचे चेयरमैन

-फोटो नं.- 30मोदी-4

जागरण संवाददाता,मुरादनगर:

नौकरी व अन्य मांगों को लेकर नगरपालिका में उखलारसी हादसा पीड़ितों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। चेयरमैन विकास तेवतिया दूसरे दिन भी धरनारत महिलाओं के बीच नहीं पहुंचे, जिसको लेकर उनमें भारी रोष देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरनारत महिलाओं के बीच पहुंचकर उनको अपना समर्थन दिया। उनकी लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का पूरा पूरा भरोसा दिया। उखलारसी स्थित अंत्येष्टि स्थल में बनी गैलरी की छत गिरने से जनवरी में 25 लोगों की जान चली गई थी। दर्जनों लोग इसमें गंभीर घायल हो गए थे, जिनका आज तक भी उपचार चल रहा है। इस मामले में अधिकारियों ने हादसा पीड़ितों को 10 लाख की आर्थिक सहायता के अलावा सरकारी नौकरी, आवास, घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने समेत अन्य आश्वासन दिया था। आर्थिक सहायता को छोड़कर अधिकांश मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इसी से नाराज महिलाएं सोमवार से नगरपालिका पर धरना दे रही हैं। मंगलवार को भी उनका धरना जारी रहा। महिलाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे धरना जारी रखेंगे। उन्होंने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा व वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि उनको दो दिन धरना देते हुए हो गया, लेकिन उनकी बात सुनने के लिए चेयरमैन विकास तेवतिया नहीं पहुंचे। ध्यान रहे कि तहसीलदार हरिप्रताप सिंह महिलाओं से सोमवार को बात करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने मांगें पूरी हुए बगैर धरना खत्म करने से साफ इन्कार कर दिया। इस बारे में तहसीलदार हरिप्रताप सिंह का कहना है कि कुछ बिदुओं सहमति बन गई है। कई बिदु रह गए है, जिनपर वार्ता चल रही है। प्रयास है कि समस्या का समाधान निकाला जाए।

-महिला मीडियाकर्मियों ने लगाया अभद्रता का आरोप

न्यूज पोर्टल चलाने वाली महिला मीडियाकर्मी अपूर्वा चौधरी व तुलिका गुप्ता ने आरोप लगाया कि वे धरने की कवरेज कर रही थीं। इसी दौरान पालिका के दो कर्मचारियों ने उनसे अभद्रता की। इस बात को लेकर पालिका में घंटों तक हंगामा हुआ। धरने पर बैठी महिलाएं भी उनके समर्थन में उतर आईं। पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में भी ले लिया। उन्होंने इस मामले में मुरादनगर थाने में शिकायत दी है।

chat bot
आपका साथी