सहभोज कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

सहभोज कर दिया सामाजिक समरसता का संदेशसहभोज कर दिया सामाजिक समरसता का संदेशसहभोज कर दिया सामाजिक समरसता का संदेशसहभोज कर दिया सामाजिक समरसता का संदेशसहभोज कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 09:31 PM (IST) Updated:Tue, 15 Oct 2019 06:03 AM (IST)
सहभोज कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश
सहभोज कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

फोटो 13 जीपीएस- 04

-शिप्रा सनसिटी के शिव मंदिर में हुआ आयोजन

जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शिप्रा सनसिटी शिव मंदिर में सामाजिक समरसता मंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही समाज के अलग-अलग तबके के लोगों ने एक साथ सहभोज कर समरसता का संदेश दिया। इस दौरान अधिराज भरतनाट्यम-कथक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राम-केवट और राम-शबरी के प्रसंग पर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान महिलाओं ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम किशन और मुख्य वक्ता हरनंदी महानगर के प्रदीप व संयोजक सतीश रहे। प्रदीप ने वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आदर्श समाज एवं परिवार की परिकल्पना प्रस्तुत की थी। वहीं, सतीश ने कहा कि पूर्व में लोग अपने नाम के आगे उपनाम नहीं लगाते थे। मध्यकाल से यह प्रथा शुरू हुई थी, हम सब एक ही समाज के अंग हैं। कार्यक्रम का संचालन इंदिरापुरम मध्य के सामाजिक समरसता संयोजक कपिल ने किया। अंत में इंदिरापुरम सुदर्शन सामाजिक समरसता संयोजक रजनीश ने लोगों को सामाजिक समरसता का महत्व बताया। कार्यक्रम में विनय गुप्ता, अमिताभ, मनीष, राजेश, रितेश, भानु, हनी सिंह, राजेंद्र सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही।

chat bot
आपका साथी