कंबाइन हारवेस्टर के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य

पराली को जलाने से रोकने के लिए सरकार ने कंबाइन हारवेस्टर मशीन के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाने को अनिवार्य कर दिया है। अब बिना सुपर स्ट्रा के कंबाइन हारवेस्टर मशीन नहीं इस्तेमाल की जा सकती है। ये ऐसे मशीन है, जिसमें फसल की कटाई के बाद ठूंठ रह जाता है, जिसे ही बाद में किसानों को जलाना पड़ता है। इन कृषि अपशिष्टों के निस्तारण के लिए ही कंबाइन हारवेस्टर मशीन के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाने की अनिवार्यता की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Oct 2018 04:16 PM (IST) Updated:Fri, 12 Oct 2018 04:16 PM (IST)
कंबाइन हारवेस्टर के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य
कंबाइन हारवेस्टर के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : पराली को जलाने से रोकने के लिए सरकार ने कंबाइन हारवेस्टर मशीन के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाने को अनिवार्य कर दिया है। अब बिना सुपर स्ट्रा के कंबाइन हारवेस्टर मशीन नहीं इस्तेमाल की जा सकती है। ये ऐसे मशीन है, जिसमें फसल की कटाई के बाद ठूंठ रह जाता है, जिसे ही बाद में किसानों को जलाना पड़ता है। इन कृषि अपशिष्टों के निस्तारण के लिए ही कंबाइन हारवेस्टर मशीन के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाने की अनिवार्यता की गई है।

जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कंबाइन हारवेस्टर ऐसी मशीन है, जिससे फसल की कटाई होती है। कटाई के बाद पौधे का निचली हिस्सा बचा रहा जाता है, जिसे ही किसान जलाते हैं। उन्होंने बताया कि ये दरअसल पंजाब में ज्यादा इस्तेमाल होने वाली मशीन है। बहुत कम समय में ये मशीन फसल काट देती है, पंजाब व हरियाणा में मजदूरों की कम उपलब्धता के चलते इस मशीन का इस्तेमाल बढ़ गया है। धीरे-धीरे ये उत्तर प्रदेश में भी इस्तेमाल होने लगी है। सरकार ने स्मॉग की समस्या बढ़ने पर इसके साथ सुपर स्ट्रा मैनजमेंट सिस्टम भी लगाना अनिवार्य कर दिया है। ये सिस्टम हारवेस्टर के पीछे चलता है और बचे अवशेष को नष्ट कर देता है। जिसके चलते कृषि अपशिष्ट नहीं बचते हैं।

chat bot
आपका साथी