नजीबाबाद और अफजलगढ़ तक शुरू की गई एसी बस सेवा

दिल्ली के आनंद विहार और कश्मीरी गेट से नजीबाबाद व अफजलगढ़ तक के लिए एसी बस की सुविधा शुरू की गई है। अभी तक एसी बसें नहीं जाती थीं। साधारण बसों में लोगों को सफर करना पड़ता था। एसी बस रोजाना नजीबाबाद व अफजलगढ़ जाएंगी। उत्तर प्रदेश के राज्य परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के निर्देश पर रोडवेज अधिकारियों ने यह सुविधा शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:07 AM (IST)
नजीबाबाद और अफजलगढ़ तक शुरू की गई एसी बस सेवा
नजीबाबाद और अफजलगढ़ तक शुरू की गई एसी बस सेवा

धनंजय वर्मा, साहिबाबाद : दिल्ली के आनंद विहार और कश्मीरी गेट से नजीबाबाद व अफजलगढ़ तक के लिए एसी बस की सुविधा शुरू की गई है। अभी तक लोगों को सिर्फ साधारण बसों में ही सफर करना पड़ता था। एसी बस रोजाना नजीबाबाद व अफजलगढ़ जाएंगी। उत्तर प्रदेश के राज्य परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के निर्देश पर रोडवेज अधिकारियों ने यह सुविधा शुरू की है।

यूपी रोडवेज की ओर से कौशांबी बस डिपो के एआरएम एके त्रिपाठी के मुताबिक अभी तक दिल्ली के कश्मीरी गेट से बिजनौर तक एसी जनरथ बस चलती थी। अब एसी जनरथ बस को नजीबाबाद तक चलाया जाएगा। कश्मीरी गेट से यह बस रोजाना शाम पांच बजे निकलेगी, जो बिजनौर होते हुए 193 किलोमीटर का सफर कर नजीबाबाद पहुंचेगी। अगली सुबह पांच बजे यह बस वापस दिल्ली के लिए यात्रियों को लेकर रवाना होगी।

वहीं, आनंद विहार से धामपुर जाने वाली एसी जनरथ बस को अफजलगढ़ तक चलाया जाएगा। यह बस आनंद विहार से शाम साढ़े पांच बजे निकलेगी। अगली सुबह अफजलगढ़ से सुबह पांच बजे बस यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना होगी।

----

लखनऊ तक एसी स्लीपर बस शुरू: एआरएम एके त्रिपाठी ने बताया कि आनंद विहार से लखनऊ तक एसी स्लीपर बस दोबारा चला दी गई है। यह बस कई माह से बंद थी। अभी एक बस चल रही है। आनंद विहार दिल्ली से बस रात 9:45 बजे निकलती है। अगले दिन रात 9:45 बजे वापसी करेगी। जल्द ही लखनऊ से एक और एसी स्लीपर बस मिलने वाली है। इसे भी लखनऊ तक चलाया जाएगा।

--------

बयान :

राज्य परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के निर्देश पर नजीबाबाद और अफजलगढ़ तक एसी जनरथ बसों को चलाया गया है। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी।

- एके त्रिपाठी, एआरएम कौशांबी बस डिपो, गाजियाबाद

chat bot
आपका साथी