12 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी मुरादनगर मुरादनगर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 12 पेटी शराब के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 06:11 AM (IST)
12 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
12 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मुरादनगर:

मुरादनगर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 12 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि देर पुलिस के मुखबिर की सुरक्षा पर दबिश देकर बंदीपुर गांव के खेतों में 12 पेटी प्रतिबंधित शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान बंदीपुर गांव निवासी दीपक के तौर पर की गई है। तस्कर ने आसपास के राज्यों में तस्करी करके शराब खेत में छिपा रखी थी। जिसे वह निकट के गांवों में सप्लाई करता है। इसके अलावा पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में व्यापारियान कालोनी निवासी युवक अनस व मारपीट के मामले में कईम को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी