अवैध निर्माण के खिलाफ आरडब्ल्यूए ने लगाए बोर्ड

संवाद सहयोगी वसुंधरा आवास विकास परिषद की वसुंधरा योजना में लगातार अवैध निर्माण के मामले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 09:34 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 09:34 PM (IST)
अवैध निर्माण के खिलाफ आरडब्ल्यूए ने लगाए बोर्ड
अवैध निर्माण के खिलाफ आरडब्ल्यूए ने लगाए बोर्ड

संवाद सहयोगी, वसुंधरा : आवास विकास परिषद की वसुंधरा योजना में लगातार अवैध निर्माण के मामले सामने आने पर अब लोगों ने ही बिल्डरों की खिलाफत शुरू कर दी है। आरडब्ल्यूए ने सेक्टर एक में बोर्ड लगा दिए हैं। इन बोर्ड में लिखा गया है कि यहां बिल्डरों के फ्लैटों का निर्माण प्रतिबंधित है। साथ ही लोगों को बिल्डरों से सावधान रहने की चेतावनी दी है।

आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि शमन योजना लागू होने के बाद से लोग काफी परेशान हैं। लोगों की शिकायतों को संज्ञान में लाने लिए चेयरमैन उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, लखनऊ को पत्र लिखा है। जिसमें बताया गया कि बिल्डर्स द्वारा अंधा धुंध अवैध निर्माण किया जा रहा है। लेकिन अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माण को नहीं रोका जाता है। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा जनता को उठाना पड़ता है। बिल्डर द्वारा गलत नक्शे से बनाए जा रहे मकानों को सही मानते हुए आमजन भी वैसे ही मकान बना रहे हैं। अधिकारियों द्वारा आमजन पर पेनाल्टी लगाई जा रही है। लेकिन ऐसी महामारी के चलते आई आर्थिक मंदी में कोई आवंटी इस परिस्थिति में नहीं है कि शमन योजना में लाखों की पेनाल्टी का भुगतान कर सके। जिसके चलते आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को बिल्डर्स फ्लैट निर्माण प्रतिबंधित लिखा चेतावनी भरा बोर्ड लगाया गया है। बोर्ड पर लिखा है कि बिल्डर्स द्वारा अवैध निर्माण करना प्रतिबंधित है। जांच से अधिकारियों में हड़कंप:

वसुंधरा सेक्टर-एक स्थित आवास विकास के करीब 40 प्लॉट पर डेढ़ वर्ष के दौरान हुए अवैध निर्माण को लेकर विजिलेंस जांच चल रही है। जिससे अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आरोप है कि जहां बिल्डर और अधिकारियों की मिलीभगत से सिगल यूनिट प्लॉट पर पांच-पांच मंजिलों पर फ्लैट बनाए गए हैं। वहीं सेक्टर एक, दो, पांच, छह, 10, 11, 15, 12, में अवैध निर्माण जारी है। लोगों की माने तो यहां बेसमेंट में दुकानें बनाई जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी