होली पर 50 वातानुकूलित बसें होगी संचालित

होली पर 50 वातानुकूलित बसें होगी संचालितहोली पर 50 वातानुकूलित बसें होगी संचालितहोली पर 50 वातानुकूलित बसें होगी संचालितहोली पर 50 वातानुकूलित बसें होगी संचालितहोली पर 50 वातानुकूलित बसें होगी संचालित

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Mar 2019 08:20 PM (IST) Updated:Mon, 11 Mar 2019 08:20 PM (IST)
होली पर 50 वातानुकूलित बसें होगी संचालित
होली पर 50 वातानुकूलित बसें होगी संचालित

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : होली पर मुसाफिरों के लिए 200 अतिरिक्त बसें चलेंगी। इसमें 50 वातानुकूलित बसें होगी। रोडवेज 16 मार्च से अतिरिक्त बसों की सेवा शुरू हो जाएगी। वहीं यात्रियों के लिए लोकल रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

गाजियाबाद रीजन में करीब 966 बसों का संचालन होता हैं। बसें लखनऊ, कानपुर, बरेली, बुलंदशहर, एटा, मैनपुरी, मेरठ, हापुड़ रूटों पर बसों का संचालन होगा। होली पर मुसाफिरों की संख्या दो गुना से ज्यादा हो जाएगी। मुसाफिरों को घर जाने में दिक्कत होती है। यहां तक  कि यात्रियों को बसों में सीट नहीं मिलती है। मजबूरी में मुसाफिर डग्गामार बसों में सफर करते हैं। परिवहन निगम द्वारा मुसाफिरों की सुविधा के लिए करीब 200 अतिरिक्त बसों की सेवा शुरू होगी। इसमें खुर्जा डिपो-15, बुलंदशहर-20, सिकंद्राबाद-15, हापुड-25, लोन-25, साहिबाबाद-25 और कौशांबी डिपो से 25 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। 50 एसी बसों का संचालन किया जाएगा। बसें लखनऊ, कानुपर, हल्द्वानी, बलिया, बरेली, मैनपुरी रूटों पर दौड़ेगी। वहीं लोकल रूटों से यात्री रोजाना ड्यूटी के लिए आते हैं। इसलिए रोजाना ड्यूटी पर आने वालों की सुविधा के लिए लोकल रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

---

होली पर मुसाफिरों के लिए 200 अतिरिक्त बसों की सेवा शुरू होगी। परिवहन निगम 16 मार्च से बसों का संचालन शुरू करेगा।

एके सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज

chat bot
आपका साथी